MO Ghara Yojana: हर एक राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर आबादी रह रही है और इसके लिए सरकार के योजना भी चल रही है। इसी प्रकार उड़ीसा सरकार अपने राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए MO Ghara Yojana शुरू की है। जिन लोगों के पास खुद का मकान नहीं है और किराए पर रहते हैं, जिन्हें ज्यादा किराया चुकाना पड़ता है, उनके लिए यह योजना लाभदायक है।
इस योजना के जरिए लोग 10 साल की समय सीमा के साथ ₹3,00,000 तक का लोन ले सकते हैं। जिसे उन्हें घर खरीदने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी और वह ज्यादा किराया देने से मुक्त हो जाएंगे।
Mo Ghara Yojana List PDF
अगर आप भी उड़ीसा के रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर आबादी वाले हैं, तो आपको इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए। अगर आप सस्ता आवास कार्यक्रम सोच रहे हैं, (Mo Ghara Yojana Registration) तो यह आपके लिए एक लाभदायक योजनाओं में से एक होगी। अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं कैसे आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
MO Ghara Yojana क्या है?
अगर आप उड़ीसा के रहने वाले हैं, तो आपको इस योजना के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अगर आपके पास खुद का घर नहीं है, तो इस योजना का उद्देश्य घर खरीदने का मौका देना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2014-15 से सरकार ने अब तक 30 लाख से अधिक घर बनवाए हैं। जो लोग गरीब है उन्हें सरकार खुद का घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करती है।
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 10 साल की समय सीमा के साथ ₹3 लाख की आर्थिक सहायता सरकार देती है। जिसमें आपको कई फायदे भी मिलते हैं। MO Ghara Yojana जैसे: आपको कोई डाउन पेमेंट नहीं करनी होती और लेकिन ईएमआई (EMI) भरनी होती है। सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता से आप खुद का पक्का मकान बनवा सकते हैं।
MO Ghara Yojana के लिए पात्रता मानदंड यह है?
- अगर आप आरसीसी छत से ढके दो या दो से ज्यादा कमरे वाले मकान में रहते हैं।
- आवेदक उड़ीसा का रहने वाला स्थाई निवासी हो।
- आवेदक का परिवार PMAY-G के अंतर्गत ना हो।
- जिनको आवास योजना की कोई सहायता नहीं मिली और जिन्हें 70,000 रुपए से कम मदद मिली हो।
- आवेदक के परिवार की महीने की कमाई ₹25,000 से कम हो।
- आवेदक के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- और आवेदक कोई सरकारी नौकरी पर या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- अगर आप योजना के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको यह सभी पात्रता पूरे करने होंगे।
PM Suryoday Yojana: सरकार दे रही सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी, फटाफट करे आवेदन
MO Ghara Yojana मिलने वाली सहायता राशि
लोन राशि | सब्सिडी प्रदान की गई |
1 लाख | 30,000 रुपए |
1.5 लाख | 45,000 रुपए |
2 लाख | 60,000 रुपए |
3 लाख | 60,000 रुपए |
नोट:- जिस भी बैंक में आपको सहायता राशि मिलेगी। अगर उस बैंक का ब्याज 9% है, तो आपको ईएमआई के अनुसार 1 साल के बाद 9% ब्याज ब्याज पर ईएमआई भरनी होगी। ब्याज हर एक बैंक का अलग-अलग है।
MO Ghara Yojana के लिए ऐसे करे आवेदन?
- सबसे पहले MO Ghara Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद दिए गए रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करें।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी है।
- फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके शामिल कर दे।
- आखरी में सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले आवेदन फार्म को चेक कर ले।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दे, फिर आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।